जेडी की मनमानी के विरोध में जेडी शिक्षा कार्यालय तारबाहर के सामने हुआ धरना प्रदर्शन।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

किसान मजदूर छात्र शिक्षक बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष एवं छग कर्मचारी संघ पूर्व जिलाध्यक्ष शिक्षक एवं सामाजिक चिंतक श्याम मूरत कौशिक के नेतृत्व में आज 16 जून को जेडी शिक्षा विभाग बिलासपुर आर पी आदित्य की मनमानी के खिलाफ जेडी ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। 26 मई को आवेदन पत्र में एक वर्ष पुराने मामले जिसमें पूर्व डीईओ अनिल तिवारी एवं सहायक संचालक मुकेश मिश्रा के खिलाफ जांच एवं कार्यवाही युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी की जांच, शिक्षकों एवं सेवा निवृत शिक्षकों को प्रताड़ित करने पर रोक तथा इस 12 वी परीक्षा का रिजल्ट खराब आने पर कार्यवाही 31 मई तक नहीं होने पर 16 जून 26 को धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दिया गया था। लेकिन जेडी शिक्षा द्वारा कोई कार्यवाही नही किया गया उल्टा भेंट कर निवेदन करने पर बोला गया जाओ मेरी ऊपर शिकायत करो या धरना प्रदर्शन करो। जाओ beo deo के पास या डायरेक्टर के पास जो करना है करो मैं कोई कार्यवाही नही कर सकता। इसलिए संदर्भित पत्र दिनांक 26 मई 26 के अनुसार आकर 16 जून 26 को दोपहर 12 से ढाई बजे तक जेडी शिक्षा विभाग कार्यालय बिलासपुर के सामने धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम किया गया। । अतः संभागीय शिक्षा अधिकारी आर पी आदित्य की मनमानी एवं निकम्मे शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ में इस धरना प्रदर्शन में आज एड अमरजीत पटेल, दिलीप पाटिल पार्षद, पवन शर्मा, डा रघु साहू , अन्नपूर्णा ध्रुव, बी के पासवान, राजेंद्र कुमार वर्मा, प्रफुल्ल कौशिक, कुणाल रामटेके, ईश्वर कुमार भारती, कार्तिक राम सिंगरोल, एड बर्ड मसीह रानी हेला, प्रदीप साहू , अजय राय, भोला राम साहू, प्रीति पाटनवार, प्रशांत मिश्रा, मनजीत साहू,उर्मिला पाटिल , अनीता पाटिल अपर्णा पटेल साधना यादव जानकी देवांगन सुनीता यादव दुर्गा श्रीवास कमला रजक सावित्री साहू राम बाई मानिकपुरी कुंती प्रजापति पिल्ली बाई चौहान ललिता मानिकपुरी सविता गोस्वामी पूजा प्रधान सुनीता ओंडकार बसंत ओड़ प्रभु साहू कार सहित भारी संख्या में शामिल होकर सफल बनाए।

धरना प्रदर्शन के समय जेडी शिक्षा आर पी आदित्य अपने कार्यालय से गायब रहे। नाराबाजी के साथ आंदोलन सम्पन्न कर प्रतिनिधि मंडल सहित कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जेडी शिक्षा आर पी आदित्य एवं पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के खिलाफ कार्यवाही सहित 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर के द्वारा प्रदेश के सीएम, स्कूल शिक्षा मंत्री शिक्षा सचिव शिक्षा संचालक एवं कमिश्नर बिलासपुर संभाग के नाम ज्ञापन सौंपा गया । एक सप्ताह में कार्यवाही नहीं हुई तो पुनः विशाल प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!