कलेक्टर लंगेह के सख्त निर्देश का असर: सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायतों का त्वरित समाधान, बना राशन कार्ड और अपडेट हुआ मोबाइल नंबर।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू किए गए सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर दर्ज शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशों और सतत मॉनिटरिंग का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है, जहां नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है।बागबाहरा विकासखंड की रंभावती साहू ने राशन कार्ड बनवाने के लिए 12 जून को सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होते ही खाद्य विभाग ने मामले का परीक्षण किया और महज दो दिनों के भीतर 14 जून को उनके नाम राशन कार्ड जारी कर दिया गया।इसी प्रकार सरायपाली निवासी कुश पटेल ने आरसी बुक में मोबाइल नंबर दर्ज कराने के लिए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। परिवहन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनका मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया। दोनों हितग्राहियों से फीडबैक लेने पर उन्होंने विभागीय कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।जिले में इसी तरह अन्य 8 शिकायतों का भी त्वरित निराकरण किया गया है। वर्तमान में सीएम हेल्पलाइन 1076 पर कुल 613 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 96 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है, जबकि संबंधित आवेदकों से फीडबैक प्राप्त होना शेष है। वहीं 15 मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए द्वितीय स्तर के अधिकारियों को भेजा गया है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करें और लंबित मामलों की सतत समीक्षा करें, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। कलेक्टर ने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान से प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!