वीबी-जीराम जी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु संभाग स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

भारत सरकार एवं राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार वीबी-जीराम जी योजना के संबंध में संभाग स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, रायगढ़, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थ कार्यक्रम अधिकारियों (मनरेगा) ने भाग लिया। कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक परियोजना अधिकारी अनुराधा शुक्ला, अन्य जिलों के सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी मौजूद थे। कार्यशाला में राज्य कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रतिभागियों को वीबी-जीराम जी योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मनरेगा अंतर्गत कार्यों की प्राथमिकता निर्धारण, पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन, निगरानी व्यवस्था तथा तकनीकी प्रक्रियाओं से संबंधित विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि वीबी-जीराम जी योजना आगामी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी रूप से प्रारंभ की जानी है। इसे ध्यान में रखते हुए योजना की तैयारियों, कार्ययोजना निर्माण एवं समावेशी क्रियान्वयन रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा जन-जन को इससे जोड़ने के उपायों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की समझ और दक्षता का मूल्यांकन करने के लिए पोस्ट असेसमेंट भी आयोजित किया गया। राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के नेतृत्व में सहायक परियोजना अधिकारियों (मनरेगा) द्वारा मास्टर ट्रेनरों के सहयोग से यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!