तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय वर्धा में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ। इस वर्ष का आयोजन “स्वस्थ आयु के लिए योग” विषय पर केंद्रित रहा। विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम का संचालन व संयोजन शारीरिक शिक्षा शिक्षक अमरेश कुमार शुक्ल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग अभ्यास के माध्यम से अपने शरीर व मन को स्वस्थ रखने के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों ने मंत्रोच्चारण, सामान्य योग प्रोटोकॉल, आसनों, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, शुद्धि क्रियाओं व शांतिपाठ आदि का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक अंकित कथले ने योग अभ्यास में सहकार्य किया। कार्यक्रम की श्रृंखला में योग के इतिहास व महत्व, बुनियादी आसन, सूर्य नमस्कार और दैनिक जीवन में इसके महत्व व लाभ आदि पर योग साधक लद्धाराम आहूजा ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य यतेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में सुरेंद्र खोंडे, संजय वाघमारे, धीरज पेटकर, कुलदीप कुमार, गणेश वानखेडे, मदन गवई, रमेश ओझा, अरुण कुमार, तृप्ति शेळके, शीलवंश थूल, असावरी कपिल, नीलिमा अरसड, राजेश करेमोरे, जितेंद्र मून आदि स्टाफ व अभिभावकों का सहकार्य रहा।