सर्वोदय साहित्य कला मंच की मासिक गोष्ठी संपन्न, देशप्रेम और संस्कृति के रंगों से सजी शाम…वरिष्ठ समाजसेवी धन्ना श्रीवास और विद्वान शिवशंकर देवांगन का हुआ सम्मान।

Share Now

रामनारायण यादव/सर्वव्यापी

करगीरोड (कोटा) सर्वोदय साहित्य कला मंच, कोटा द्वारा माँ गायत्री मंदिर प्रांगण में मासिक गोष्ठी का गरिमामय और सफल आयोजन किया गया। इस साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समागम की अध्यक्षता रतनपुर से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार एवं राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित प्रख्यात रंगकर्मी कांशीराम साहू ने की।इस अवसर पर ‘कविता यात्रा’ और ‘बाबू प्यारेलाल गुप्त सृजन पीठ, रतनपुर’ के संयोजक राजेन्द्र कुमार वर्मा एवं वरिष्ठ गीतकार व प्रवचनकर्ता जनकराम साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान क्षेत्र के स्थापित एवं नवोदित रचनाकारों ने धर्म, संस्कृति, योग, देशप्रेम, हास्य-व्यंग्य और समसामयिक विषयों पर एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।दो प्रबुद्ध विभूतियों का हुआ नागरिक अभिनंदनकार्यक्रम के दौरान मंच द्वारा समाज और ज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली दो महान विभूतियों का विशेष सम्मान किया गया। इनमें कोटा की वरिष्ठ एवं कर्मठ समाजसेवी धन्ना श्रीवास तथा गायत्री परिवार (नवांगाँव) के प्रकांड विद्वान व प्रवचनकर्ता शिवशंकर देवांगन शामिल रहे। इस दौरान गायत्री मंदिर परिवार के मुखिया भरत लाल साहू और मंदिर के पुजारी अवतार का विशेष सहयोगी के रूप में आभार व्यक्त किया गया।साहित्यकारों और पदाधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थितिकार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी सतीश तिवारी, चंद्र प्रकाश साहू, वीरेंद्र दास मानिकपुरी, प्रभा शर्मा, ज्योति श्रीवास, विष्णु गुप्ता, मोहित साहू और कुमारी वागीशा त्रिवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इसके साथ ही गोष्ठी में प्रमुख रूप से कश्यप , बद्दरूद्दीन खत्री, फेंकूलाल साहू, श्रीधर गुप्ता, नारायण साहू, ताराचंद साहू, मुकेश सिंह, तुलसी साहू, सुनिता साहू, कुमारी सौम्या तिवारी, कुमारी सुरभि तिवारी, धनु कुमार शर्मा, ऋजु कुमार त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय साहित्य प्रेमी, कलाकार और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।कार्यक्रम के समापन पर सर्वोदय साहित्य कला मंच, कोटा की संस्थापक/अध्यक्ष सोमप्रभा ‘नूर’ ने सभी पधारे हुए अतिथियों, रचनाकारों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी प्रबुद्ध जनों का सहृदय आभार व्यक्त किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!