जनदर्शन में आवेदनों पर कलेक्टर ने लिया गंभीरता से संज्ञान, मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश… हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर।

Share Now

नूर मोहम्मद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)

जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में मंगलवार को विभिन्न समस्याओं से संबंधित 14 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने स्वयं आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों ने पेंशन स्वीकृति, मजदूरी भुगतान, राशन कार्ड, केवाईसी, शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि, मृत्यु प्रमाण पत्र में त्रुटि सुधार सहित विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। जनदर्शन ऐसा मंच है जहां नागरिक सीधे प्रशासन के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाता है।जनदर्शन के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने आवेदनों से जुड़े विषयों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की। प्रशासन का प्रयास है कि प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की जाए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!