डॉ. कुणाल के नेतृत्व में बदल रही सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तस्वीर… बढ़ रहा लोगों का भरोसा… विशेष संवेदनशीलता हो रहा हैं बच्चों का उपचार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में सरायपाली विकासखंड स्थित स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

केंद्र में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ एवं विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक के नेतृत्व और कार्यशैली की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।डॉ. कुणाल नायक के कुशल मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। नियमित टीकाकरण अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम, रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है।

एक शिशु रोग विशेषज्ञ होने के नाते डॉ. नायक बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। नवजात एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ अभिभावकों को आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार, समय पर जांच एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पण ने डॉ. नायक को आमजन के बीच एक भरोसेमंद चिकित्सक और कुशल प्रशासक के रूप में स्थापित किया है।

क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि डॉ. कुणाल नायक के नेतृत्व में स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित और जनहितैषी हुई है। शासन-प्रशासन के निर्देशों का प्रभावी पालन करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का लाभ ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा है।स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, कार्यकुशलता और जनसेवा की भावना के कारण सरायपाली का स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आज क्षेत्रवासियों के लिए भरोसे और बेहतर उपचार का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!