भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

शासकीय प्राथमिक शाला हीरानगर, सिरगिट्टी, विकासखंड बिल्हा, जिला बिलासपुर में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा स्वच्छता एवं अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने तथा विद्यालय से जोड़ने का संदेश दिया गया।विद्यालय परिवार ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।