लोकतंत्र के प्रहरी मीसाबंदी जगदीश लाल उबवेजा का हुआ सम्मान, संघर्ष और त्याग को किया गया नमन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

लोकतंत्र के काले दिवस 25 जून के अवसर पर मीसाबंदी जगदीश लाल उबवेजा के निवास पहुंचकर उनका शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान आपातकाल के दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए उनके संघर्ष, त्याग और योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उस कठिन समय में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले मीसाबंदियों का योगदान देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि जगदीश लाल उबवेजा जैसे लोकतंत्र सेनानियों का त्याग और समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह सम्मान कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के महासमुंद जिला अध्यक्ष ऐत राम साहू के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए मीसाबंदियों के योगदान को राष्ट्रहित में अमूल्य बताया।

इस अवसर पर विपिन उबवेजा, स्वर्ण सिंह सलूजा, धनेश नायक, प्रदीप साहू, प्रखर अग्रवाल, मनोज दाश, शिवा जायसवाल, अमन ठाकुर, अमित प्रधान, टिंकू बाग, हिमांशु साहू तथा सुभाष चंद्र साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन लोकतंत्र सेनानियों के प्रति सम्मान और उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!