ऐल्डरमेन नियुक्ति पर सरला कोसरिया ने दी शुभकामनाएं, नगर विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा विभिन्न नगर निकायों में ऐल्डरमेन (नामांकित पार्षद) नियुक्त किए जाने के बाद प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरला कोसरिया ने नव नियुक्त ऐल्डरमेनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की है।सरला कोसरिया ने अपने बधाई संदेश में कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनुभवी, सामाजिक रूप से सक्रिय एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों को नगर निकायों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना स्वागतयोग्य कदम है। उन्होंने कहा कि ऐल्डरमेन नगर विकास की योजनाओं को गति देने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त ऐल्डरमेन अपने अनुभव और कार्यकुशलता का उपयोग करते हुए नगर निकायों को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएंगे।

सरला कोसरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। नगर निकाय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाइयों में से एक हैं और इनके माध्यम से जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का कार्य किया जाता है। ऐसे में ऐल्डरमेनों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि जनसेवा का एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। सभी नव नियुक्त ऐल्डरमेन जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा नगरों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।अंत में सरला कोसरिया ने सभी नव नियुक्त ऐल्डरमेनों को पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!