बलौदाबाजार: उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत दिनांक 23.03.25 को आयोजित राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आंकलन परीक्षा 2025 परीक्षा का आयोजन रवान में किया गया।परीक्षा दिलाने आये हुए परीक्षार्थियों का स्कूल के शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया ।

परीक्षा केंद्र में जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती एवं सहायक संचालक बी.आर.पटेल सर निरीक्षणकर्ता के रूप में सम्मिलित हुए ।डीईओ द्वारा सभी उपस्थित परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया और आगे भी अपने पढ़ाई का उपयोग करने कहा गया एवं घर के बच्चों को भी पढ़ाई करवाने हेतु प्रेरित किया गया। परीक्षा केंद्र में परीक्षा दिलाने आये पति -पत्नी हरिनंदन प्रसाद पासवान व रीता पासवान, रमेश साहू व कौशिल्या साहू, लखन वर्मा व निर्मला वर्मा और दो बहन सुनीता लहरी व सूरजा डांडे को बधाई दिया गया। उक्त परीक्षा केंद्र में विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र टंडन एवं स. वि. शिक्षा अधिकारी कैलाश साहू द्वारा भी निरीक्षण किया गया।उक्त परीक्षा में कुल 60 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। उक्त परीक्षा मे विद्यालय के प्रधान पाठक श्रीमती संतोषी ध्रुव, अवधराम देवांगन (प्रभारीप्रधान पाठक), शशिकांत राणा (संकुल समन्वयक़ ), श्रीमती शालिनी कश्यप, श्रीमती रामेश्वरी ध्रुव, श्रीमती अश्वनी सिहारे, श्रीमती उत्तरा टंडन, श्रीमती चंद्रकला सोनवानी, श्रीमती मातेश्वरी यादव, श्रीमती रेणुका वर्मा, श्रीमती अवंतिका मन्नाडे, श्रीमती पिंकी वर्मा, श्रीमती अनुपा मंडावी, श्रीमती पुष्पलता वर्मा, श्रीमती संतोषी वर्मा, हरीश साहू सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व स्वयंसेवी शिक्षक राजेश सोनी, सरिता निषाद, लीना ध्रुव, झरोखा साहू राकेश यादव,खुशबू पटेल, पम्मी सोनी, मेघा नेताम उपस्थित रहें l