बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गौ रक्षा और संवर्धन को लेकर एक विशेष दंडवत यात्रा प्रारंभ हुई है। यह यात्रा 22 मार्च 2025 को विश्रामपुर से शुरू होकर भाटापारा पहुंची और फिर 23 मार्च को भाटापारा से आगे बढ़ते हुए अर्जुनी होते हुए रवान गांव पहुंचेगी।24 मार्च को यह यात्रा सुबह 7 बजे रवान से बलौदाबाजार के लिए प्रस्थान करेगी और दोपहर 12 बजे तक कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। वहां पर जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन में गौ तस्करी और गौमांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाने, दोषियों के लिए सख्त कानून बनाने और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की जाएगी।इस पूरी यात्रा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जिला कार्यकारिणी और सदस्य पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं। गौ सेवा और गौ रक्षा के इस प्रयास को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से इस यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की गई है।