बिलासपुर/ रामायण कौशिक/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/
बिलासपुर जिला मुख्यालय से लगे तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में दलबदल करने वाले राजनीतिज्ञों का जलवा बरकरार है और इसी कड़ी में कभी कांग्रेस तो कभी जनता कांग्रेस के विधायक रहे धर्मजीत सिंह ठाकुर आज भाजपा से तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के पहली बार विधायक बने हुए हैं जो विधानसभा चुनाव के समय में बड़े-बड़े वादे किए थे और उस वादे को पूरा करने में लगे हुए हैं लेकिन बड़े ही शर्म की बात है कि तखतपुर मुख्यालय का ही मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जिसे बनाने के लिए विधायक की बात दूर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब सर्वव्यापी टीम नगर पालिका तखतपुर पहुंचे तो लोगों ने बताया कि मूलभूत समास्याओं का सामना कर रहे हैं और सुविधाओ के लिए तरस रही हैं । जहां तखतपुर की राजनीति पूरे छत्तीसगढ़ में सुर्खियों में रहती हैं अभी उसी तखतपुर का हाल बेहाल है। यहाँ कि तखतपुर – बिलासपुर मुख्य मार्ग की सड़क पूरी तरह उखड़ कर गड्ढे का रूप ले लिया है। जिसके कारण आस पास के लोगों को काफी समास्याओं का सामना करना पर रहा है। तखतपुर नगर पालिका की मुख्य मार्ग पिछले 3-4 सालो से जर्जर हो चुकी हैं, फिर भी भाजपा सरकार और दलबदल कर भाजपा से विधायक बने धर्मजीत सिंह ठाकुर की आँखे अभी तक बंद हैं। जबकि विधायक धर्मजीत सिंह का दौरा रोज इसी रोड से रहता हैं, जनपद, नगर पंचायत और तखतपुर अनुविभाग के साथ ही पड़ोसी जिला मुंगेली के आला अफ़सर रोज इसी मार्ग से गुजर रहे हैं, फिर भी शासन इस जर्जर सड़क निर्माण को लेकर मौन साधे बैठे हुए हैं। वहीं बीते दिनों कलेक्टर, एसएसपी और जिला पंचायत सीईओ तखतपुर में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का बैठक लेने पहुंचे मगर अपने लग्जरी कार के कारण इन्हें और विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर को यह जर्जर सड़क दिखाई नहीं पड़ी । बहरहाल आज तखतपुर का मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जिसका निर्माण करना अति आवश्यक है। देखना है कि सर्वव्यापी की इस खबर पर खुद को लोकप्रिय विधायक बताने वाले धर्मजीत सिंह ठाकुर कब तक इस सड़क का निर्माण कराते हैं।