रामनारायण यादव/ सर्वव्यापी

करगीरोड (कोटा) कबीर कुटी कोटसागर कोटा में प्रतिवर्षानुसार अत्यंत हर्षोल्लास के साथ सदगुरु कबीर साहेब की प्राकट्य दिवस सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम प्रातः काल कबीर कुटी के अध्यक्ष रविप्रकाश मानिकपुरी ब्लाक अध्यक्ष भरतदास मानिकपुरी एवं महंत सुखमदास साहेब द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर दीप ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। उसके पश्चात् महंत सुखमदास साहेब द्वारा गुरु महिमा पाठ किया गया। फिर कबीर कुटी कोटसागर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें संत महंतों ने सद्गुरु कबीर साहेब की जय एवं प्राकट्य दिवस अमर रहे का नारा लगाते हुए भ्रमण किए।दोपहर में आमंत्रित अतिथियों एवं संत महंतों का पुष्प माला, गमछा एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया तथा उपस्थित संत महंतों ने सद्गुरु कबीर साहेब की जीवनी एवं शिक्षा पर प्रकाश डाले । इसके पश्चात् सात्विक चौका आरती कार्यक्रम महंत सुखमदास साहेब तथा दीवान सुमिरन दास साहेब ने सम्पन्न किए। कबीर भजन गायन मंडली में बलमदास,संतोष दास,खोरबहरादास ,मुन्ना दास ने साथ दिए। अंत में प्रसाद वितरण एवं भोजन भंडारा कार्यक्रम हुआ जिसमें लगभग 500 लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किए।इस कार्यक्रम को सम्पन्न करने में ब्लाक अध्यक्ष भरतदास मानिकपुरी,उपाध्यक्ष रघुनंदनदास मानिकपुरी कोषाध्यक्ष शिवरामदास मानिकपुरी सचिव जयरामदास मानिकपुरी संरक्षक भोलादास मानिकपुरी कबीर कुटी अध्यक्ष रविप्रकाश मानिकपुरी, उपाध्यक्ष प्रेमेन्द्र मानिकपुरी, सचिव शम्भूदास मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष सुधीरदास मानिकपुरी मंगलदास मानिकपुरी डंगनिया,सदस्य शेखर दीवान ,मनोज दास,प्रकाश दास,विकासदास, शिवेंद्र दास, सुरेश दास का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर शंकर दास महंत पाली,चंद्र प्रकाश मानिकपुरी,विष्णुदास खुरदुर, जगमोहनदास नवागांव,दयादास,शंकर दास,रमेश दास, रामायण दास,दिलहरणदास दीवान हीरादास,सेकूदास,लखनदास, शत्रुघ्न दास, घनश्याम दास, रविदास,सुखमनदास,पुहुपदास, शांतिदेवी, उषा देवी, प्यारीबाई,शशिदेवी,गिरिजाबाई,सरिता,सरोज,अंतूदास, परमेश्वर दास,सुखदास, रामदास, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम कार्यक्रम संचालन शम्भूदास मानिकपुरी ने किया।