कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आदित्य दिक्षित बनने पर कोटा नगर में भव्य स्वागत किया गया।

Share Now

रामनारायण यादव/ सर्वव्यापी

करगीरोड-कोटा नगर आगमन पर जय स्तम्भ चौक नाका में उपाध्यक्ष नियुक्ति पर आदित्य दीक्षित का भव्य स्वागत, किया गया संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प ,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन में नई ऊर्जा का संचार करते हुए विभिन्न संगठनात्मक नियुक्तियों को औपचारिक रूप प्रदान किया गया है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री के नेतृत्व में जारी कार्यकारिणी में आदित्य दीक्षित को जिला ग्रामीण कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद नगर आगमन पर जय स्तंभ चौक नाका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदित्य दीक्षित का फूल-मालाओं से भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर आदित्य दीक्षित ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा, उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाना तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, पार्षद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवक कांग्रेस , एन एस यू आई , बिना मशीह, दिलीप श्रीवास ,कुलवंत सिंह , देवेंद्र कौशिक , कान्हा गुप्ता , भरत पटेल, राजू सिदार, चोला राम नायक , बसंत यादव , कमलू कश्यप , अशोक अनंत, चिंता राम ,लक्ष्मीन बीझवार ,प्रतीक त्रिवेदी , हरीश नामदेव , हर्ष नामदेव, शैलेश गुप्ता प्रदीप परमार , अंकुर वैष्णव, धन सिंह आमों,सहित कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आदित्य दीक्षित को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके सक्रिय नेतृत्व से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से जनता के बीच पहुंचाने में सफल होगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!