मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने पर मनोज दास ने जताया आभार। - Sarvavyapi मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने पर मनोज दास ने जताया आभार। - Sarvavyapi

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने पर मनोज दास ने जताया आभार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

महासमुंद भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज दास ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खरीफ सीजन 2026 के दौरान किसानों के लिए पर्याप्त रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने की प्रभावी व्यवस्था पर आभार व्यक्त किया है।मनोज दास ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए समय पर खाद उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है। 30 जून 2026 तक प्रदेश में 13 लाख 16 हजार 506 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.08 लाख मीट्रिक टन अधिक है। इससे किसानों को खरीफ की बुवाई के दौरान किसी प्रकार की खाद की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ को जुलाई माह में 46,500 टन अतिरिक्त डीएपी की आपूर्ति प्राप्त हुई है, जिससे किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध हो सकेगा। यह सरकार की किसान हितैषी सोच और दूरदर्शी योजना का परिणाम है।मनोज दास ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए छत्तीसगढ़ को 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके अनुरूप राज्य सरकार ने पहले से ही व्यापक तैयारी कर किसानों के हितों को सुरक्षित किया है। यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी तथा एसएसपी सहित सभी प्रमुख उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण किसानों के लिए राहत की बात है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की समृद्धि, कृषि उत्पादन में वृद्धि और प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद की उपलब्धता सरकार की किसान कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश के लाखों किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!