प्रतिभा सम्मान एवं सायकल वितरण समारोह सेजेस तिफरा मे...प्रतिभाशाली बच्चों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। - Sarvavyapi प्रतिभा सम्मान एवं सायकल वितरण समारोह सेजेस तिफरा मे...प्रतिभाशाली बच्चों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। - Sarvavyapi

प्रतिभा सम्मान एवं सायकल वितरण समारोह सेजेस तिफरा मे…प्रतिभाशाली बच्चों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी।

सेजेस तिफरा मे सरस्वती सायकल वितरण और प्रतिभा सम्मान समारोह में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रतिभाशाली बच्चो को सम्मानित किया और माला पहनाकर मोमेंटो और प्रमाण पत्र दिया और सायकल वितरण करते हुए बेटीयो को शिक्षा में आगे बढ़ते रहने और क्षेत्र का नाम रौशन करने शुभकामनाएं दी और मंच सेड के नीचे धेरा ढलाई चेकाटाइल्स की घोषणा की,साथ ही साथ शाला प्रवेश उत्सव में पुस्तक और गणवेश वितरण कर पढ़ाई को सबसे अनिवार्य कार्य कहते हुए बच्चो का मुंह मीठा कराया , सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेजेस अंग्रेजी माध्यम और मिडिल स्कूल के बच्चो ने खूब तालियां बटोरी और जनप्रतिनिधियों ने उनको पुरस्कृत किया।शाला के प्राचार्य डा विश्वनाथ कश्यप ने स्वागत उद्बोधन करते हुए विधायक को बताया कि शाला में बच्चों का स्तर और संख्या लगातार बढ़ रही है और पालकों जनप्रतिनिधियों का लगातार सहयोग से विद्यालय लगातार अच्छा करने कोशिश कर रहा है बोर्ड परीक्षा मे 90% से ऊपर प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों- शालिनी साहू, भावेश बांधे, प्रियंका यादव को नगद रूपए 1000/ पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। मंच संचालन जय कौशिक, लीपी वर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता रजनीगंधा बेहार और संकुल शैक्षिक समन्वयक सुनील पांडेय ने किया। इस अवसर पर विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक सहित एल्डरमेन रामू साहू, श्याम कार्तिक वर्मा,सीमा संजय सिंह, गायत्री लक्ष्मी नाथ साहू, हरीश साहू, ईश्वर साहू,मनोज दुबे, सुंदर सिंह , राजकुमार यादव, संगीता कुशवाहा ,कृष्ण कुमार कश्यप ,हरिराम प्रजापति , सविता रजक, रमाकांत चन्द्रनाहु ,विजय मरावी , रितेश अग्रवाल,हनीफ मोहम्मद , मुकेश वर्मा ,निलिमा बग्गा विश्वास शर्मा,हेमलता बघेल अभिनव नायक,मोहन पटनायक , मधुलिका त्रिपाठी, नीता साहू, वैशाली गुप्ता , निखिल कौशिक, कृष्णा तिवारी,विनोद अहिरवार, हिमांशु पुनवा ,कृष्ण कुमार साहू,अजीम बेग सभी स्टाफ शिक्षक सहित सैकड़ों पालक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!