रामलाल चौहान बने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष, राजेन्द्र नायक को शाकम्बरी बोर्ड की कमान...सुधीर सामंतराय ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं। - Sarvavyapi रामलाल चौहान बने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष, राजेन्द्र नायक को शाकम्बरी बोर्ड की कमान...सुधीर सामंतराय ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं। - Sarvavyapi

रामलाल चौहान बने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष, राजेन्द्र नायक को शाकम्बरी बोर्ड की कमान…सुधीर सामंतराय ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विभिन्न निगम, आयोग, मंडलों एवं बोर्डों में 13 पदों पर की गई नियुक्तियों के बाद प्रदेशभर के साथ-साथ सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। सरायपाली से जुड़े दो वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व विधायक रामलाल चौहान को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रामलाल चौहान लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अनुसूचित जाति समाज के हितों और अधिकारों के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को सामाजिक न्याय एवं जनहित की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।इसी प्रकार सरायपाली क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र नायक को छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्बरी बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय राजेन्द्र नायक को यह दायित्व मिलने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में बोर्ड की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी।इस अवसर पर सुधीर सामंतराय (अधिवक्ता), जिला प्रभारी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने निगम, आयोग, मंडलों एवं बोर्डों में नियुक्त सभी नव पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से सरायपाली के दो वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्तियां क्षेत्र के विकास और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन कर प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!