बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ के वन विभाग में जिस हद तक भ्रष्टाचार किया गया है,उसे वन मंत्री केदार कश्यप भलि भांति जानते हैं और अब विभाग के अधिकारी इतने लापरवाह हो गए हैं कि बिना हस्ताक्षर के ही आदेश जारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के प्रथम उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के गृह जिले के मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वन वृत्त अंबिकापुर द्वारा एक नोटिस जारी कर संबंधित को ईस्पीड पोस्ट के माध्यम से उपस्थिति के लिए नोटिस जारी किया गया है। जिसमें मुख्य वन संरक्षक का हस्ताक्षर ही नहीं है। जिसे संबंधित को ईस्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुआ है । निश्चित रूप से इस तरह की लापरवाही छोटी नहीं बल्कि बहुत बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। वहीं इस लापरवाही पर वन विभाग के अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा को निश्चित रूप से संबंधित मुख्य वन संरक्षक अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने चाहिए जो बिना हस्ताक्षर के इस तरह का नोटिस जारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।