शा उ. मा विद्यालय, सिरगिट्टी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने 137 छात्राओं को किया साइकिल वितरण...बालिकाओं को शिक्षित बनाने में सरस्वती साइकिल योजना एक महत्वपूर्ण पहल। - Sarvavyapi शा उ. मा विद्यालय, सिरगिट्टी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने 137 छात्राओं को किया साइकिल वितरण...बालिकाओं को शिक्षित बनाने में सरस्वती साइकिल योजना एक महत्वपूर्ण पहल। - Sarvavyapi

शा उ. मा विद्यालय, सिरगिट्टी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने 137 छात्राओं को किया साइकिल वितरण…बालिकाओं को शिक्षित बनाने में सरस्वती साइकिल योजना एक महत्वपूर्ण पहल।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिरगिट्टी में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत नवप्रवेशित कक्षा 9वीं की 137 छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने, विद्यालय तक उनकी सुगम पहुँच सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के उत्साह और आत्मविश्वास को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। विश्वास है कि यह साइकिलें उनकी शिक्षा की यात्रा को और अधिक सरल एवं सुगम बनाएंगी तथा वे निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ अपने जीवन में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगी।उन्होंने कहा कि खूब पढ़े-खूब बढ़े, बेटियां हैं तो कल है ,सभी बच्चें लगन से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें, हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें। हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिये सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!