प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी संकट में सहारा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सौंपा 2 लाख का बीमा दावा चेक। - Sarvavyapi प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी संकट में सहारा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सौंपा 2 लाख का बीमा दावा चेक। - Sarvavyapi

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी संकट में सहारा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सौंपा 2 लाख का बीमा दावा चेक।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को अपने कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ग्राम गाड़सिवनी निवासी कुलेश्वरी पुष्कर को 2 लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया।इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कम प्रीमियम में अधिक सुरक्षा देने वाली केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। उन्होंने कहा कि परिवार के कमाऊ सदस्य के असामयिक निधन की स्थिति में यह बीमा सहायता राशि परिजनों के लिए आर्थिक संबल बनती है और कठिन समय में राहत प्रदान करती है।कलेक्टर ने कहा कि शासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में परिवारों को आर्थिक सहयोग मिल सके। उन्होंने जिले के सभी पात्र नागरिकों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़ने तथा अपने बैंक खाते के माध्यम से समय-समय पर योजना का नवीनीकरण कराने की अपील की।उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ा जाए तथा बीमा दावा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि बैंकों की सक्रिय भागीदारी से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो रहा है।बीमा दावा राशि प्राप्त करने के बाद कुलेश्वरी पुष्कर ने केंद्र सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संबंधित बैंक के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!