बुजुर्ग पिता ने बेटे पर घर से बेदखल करने और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, एसडीओपी से लगाई न्याय की गुहार। - Sarvavyapi बुजुर्ग पिता ने बेटे पर घर से बेदखल करने और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, एसडीओपी से लगाई न्याय की गुहार। - Sarvavyapi

बुजुर्ग पिता ने बेटे पर घर से बेदखल करने और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, एसडीओपी से लगाई न्याय की गुहार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली अनुविभाग के ग्राम दामोदरहा (पोस्ट पैकिन) निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग मायाधर पटेल ने अपने ही पुत्र पर घर से बेदखल करने, निजी मकान एवं कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने एसडीओपी सरायपाली को लिखित आवेदन देकर न्याय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के अनुसार, मायाधर पटेल ने बताया है कि वह वृद्ध एवं असहाय हैं तथा ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित हैं। उनका आरोप है कि उनके पुत्र शोभाराम पटेल ने उन्हें जबरन घर से निकाल दिया और उनके निजी मकान एवं कृषि भूमि पर कब्जा कर लिया। जब उन्होंने अपने ही घर में रहने का अधिकार मांगा तो पुत्र ने चाकू एवं कुल्हाड़ी से जान से मारने की धमकी दी।बुजुर्ग ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि इस घटना के कारण उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है और उन्हें जीवन-यापन के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाने की नौबत आ गई है। उन्होंने दावा किया है कि पूर्व में भी स्थानीय थाना में शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही, शिकायत की प्राप्ति पावती भी गुम हो जाने से उनके पास वर्तमान में कोई लिखित प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

पीड़ित ने एसडीओपी से मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी को उचित कार्रवाई के निर्देश देने, उन्हें पुनः अपने घर में सम्मानपूर्वक रहने का अधिकार दिलाने तथा आरोपी पुत्र के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!