शिक्षक फेडरेशन द्वारा सांसद व विधायक को ज्वलंत मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन! - Sarvavyapi शिक्षक फेडरेशन द्वारा सांसद व विधायक को ज्वलंत मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन! - Sarvavyapi

शिक्षक फेडरेशन द्वारा सांसद व विधायक को ज्वलंत मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन!

Share Now

बिलासपुर, भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रान्तीय आव्हान पर तय किए कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत् आज दिनांक 11जुलाई को स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्री तोखन साहू को जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय व प्रदेश प्रवक्ता चंद्र प्रकाश तिवारी की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राठौर, रंजीत बनर्जी अश्विनी कुर्रे,के दिशा-निर्देश जारी किए प्रतिपालन में शिक्षक फेडरेशन बिलासपुर के अपना ज्ञापन सौंपा। इसी तारतम्य में कृष्ण कौशिक, जिला महामंत्री कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को भी फेडरेशन बिलासपुर द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। मीडिया के हवाले वीरेन्द्र यादव ने बतलाया कि इस अवसर पर ढोला लाल पटेल जिला संयोजक, कृष्णा कौशिक महासचिव ,अजीत कुजूर ब्लॉक अध्यक्ष बिल्हा ,आशुतोष राजपूत, ब्लॉक सचिव बिल्हा अनिमेष दीक्षित, संजय यादव, जिला संयुक्त सचिव देवेन्द्र कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष विवेक तिवारी, विधि सलाहकार रविन्द्र बागड़े, आदि उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!