बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने आज केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया, निरीक्षण के उपरांत उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली व महिलाओं, बुजुर्गों , बंदियों और बच्चों के लिए निर्धारित केंद्रों में जरूरी सुविधाओं के साथ उन्हें और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास की बात कही। जिनमें बंदियों के बच्चों के लिए जेल में प्ले एरिया, लाइब्रेरी, वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के लिए छोटा पार्क,जेल में महिलाओं की जरूरत की सामग्री के लिए छोटा स्टॉल जैसी सुविधाएं दी जाएं।उन्होंने जानकारी दी कि संभाग के सभी जिलों में विवाह पूर्व परामर्श केंद्रों की स्थापना की जाएगी,जिसका नाम होगा “तेरे मेरे सपने”उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।