मस्तूरी की पुरानी बस्ती में 16 से 24 जुलाई तक होगा संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह, 24 जुलाई को वार्षिक श्राद्ध एवं विशाल भंडारे का आयोजन। - Sarvavyapi मस्तूरी की पुरानी बस्ती में 16 से 24 जुलाई तक होगा संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह, 24 जुलाई को वार्षिक श्राद्ध एवं विशाल भंडारे का आयोजन। - Sarvavyapi

मस्तूरी की पुरानी बस्ती में 16 से 24 जुलाई तक होगा संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह, 24 जुलाई को वार्षिक श्राद्ध एवं विशाल भंडारे का आयोजन।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी।

बिलासपुर जिले के मस्तूरी की पुरानी बस्ती स्थित श्रीवास परिवार के निवास में आगामी 16 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन स्वर्गीय श्री रामानुज श्रीवास की पुण्य स्मृति एवं वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों में उत्साह का वातावरण है।आयोजन के दौरान प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से हरि इच्छा तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री आलोक मिश्रा (सीपत वाले) द्वारा संगीतमय शैली में किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।कार्यक्रम की शुरुआत 16 जुलाई, गुरुवार को कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं विधिवत स्थापना के साथ होगी। 17 जुलाई को श्रीमद्भागवत कथा महात्म्य, श्री शुकदेव-परीक्षित संवाद तथा भगवान वाराह नारायण अवतार की कथा का वर्णन किया जाएगा। 18 जुलाई को ध्रुव चरित्र एवं भरत चरित्र का प्रसंग होगा, जबकि 19 जुलाई को समुद्र मंथन एवं भक्त प्रह्लाद चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।20 जुलाई को रामचरित, सूर्यवंशी राजाओं की कथा तथा भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जाएगी। 21 जुलाई को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं कंस वध का प्रसंग होगा। 22 जुलाई को श्री रुक्मिणी मंगल का वर्णन किया जाएगा। 23 जुलाई को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम एवं तुलसी वर्षा का आयोजन होगा।ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन 24 जुलाई, शुक्रवार को वैदिक हवन, कपिला तर्पण, सहस्त्रधारा, स्वर्गीय श्री रामानुज श्रीवास के वार्षिक श्राद्ध, ब्राह्मण भोज एवं विशाल भंडारा के साथ संपन्न होगा।यह संपूर्ण आयोजन मस्तूरी की पुरानी बस्ती स्थित श्रीवास परिवार के निवास में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में भरत लाल श्रीवास, शत्रुहन श्रीवास, लखनलाल श्रीवास, संजय श्रीवास, भूपेन्द्र, जगदीश, प्रकाश, सूर्यकांत, लवकेश, सुखदेव, गिरजाशंकर, कान्हा एवं शौर्य श्रीवास सहित परिवार के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। वहीं कृष्णा श्रीवास, जानकी श्रीवास, काशी राम, विश्वनाथ श्रीवास, शिवनाथ एवं भोलानाथ श्रीवास सहित समस्त परिजनों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा अमृत का श्रवण करने एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।आयोजन से संबंधित जानकारी एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9424163096, 9827115359 एवं 9827933243 जारी किए गए हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!