तोरेसिंहा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि: 14 वर्ष की सभी पात्र बालिकाओं का HPV टीकाकरण शत-प्रतिशत पूरा। - Sarvavyapi तोरेसिंहा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि: 14 वर्ष की सभी पात्र बालिकाओं का HPV टीकाकरण शत-प्रतिशत पूरा। - Sarvavyapi

तोरेसिंहा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि: 14 वर्ष की सभी पात्र बालिकाओं का HPV टीकाकरण शत-प्रतिशत पूरा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली आयुष्मान आरोग्य मंदिर तोरेसिंहा ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 14 वर्ष की सभी पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कर लिया है। यह उपलब्धि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक तथा खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे के मार्गदर्शन में संचालित अभियान के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर तोरेसिंहा में 25 पात्र बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र की सभी 14 वर्षीय पात्र बालिकाओं तक पहुंचकर शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया।अभियान में ग्राम पंचायत की सरपंच सुनीता कुम्हार, स्वास्थ्य विभाग से आरएमए डी.बी. कुर्रे, सुपरवाइजर सुरेश पटेल, आरएचओ किरण सिंह, सीएचओ जानकी यादव, मितानिन पुष्पा, ऑपरेटर राधाकांत भोई तथा शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों के आयुष्मान एंबेसडर शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी के समन्वित प्रयासों से अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों और आमजन से अपील की है कि वे अपनी पात्र बालिकाओं का समय पर एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!