हरदी में JRC Associates का मेगा हेल्थ कैंप सम्पन्न: सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ। - Sarvavyapi हरदी में JRC Associates का मेगा हेल्थ कैंप सम्पन्न: सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ। - Sarvavyapi

हरदी में JRC Associates का मेगा हेल्थ कैंप सम्पन्न: सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

रायपुर रोड़ पर स्थित ग्राम हरदी एवं आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को समर्पित JRC Associates द्वारा सरदार जसबीर सिंह चावला के तत्वावधान में हरदी सामुदायिक भवन परिसर में एक भव्य मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते बीमारियों की पहचान कर उचित परामर्श उपलब्ध कराना था। “स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज, स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ आयोजित इस पहल को ग्रामीणों का भरपूर सहयोग एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता प्राप्त हुई।शिविर में प्रदान की गई प्रमुख सेवाएं- स्वास्थ्य, वेलनेस एवं न्यूट्रिशन के अंतर्गत कृष्ण राम प्रधान एवं उनकी टीम द्वारा आधुनिक बॉडी स्कैनर मशीनों से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं संतुलित आहार (डाइट प्लान) संबंधी परामर्श दिया गया।- ब्लड टेस्ट एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा केशव बंसल की टीम एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से उपलब्ध कराई गई।- दंत चिकित्सा के अंतर्गत डॉ. राजकुमार गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा दांतों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।इस अवसर पर सरदार जसबीर सिंह चावला, अलीम अंसारी, जनपद सदस्य बिल्हा मनोज यादव, ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच मनीराम ध्रुव, मनोज जडेजा, खागेश केवट, रवि यादव, चित्ररेखा साहू सहित ग्राम के अनेक सम्मानित ग्रामीणजन उपस्थित रहे और शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर सरदार जसबीर सिंह चावला ने कहा कि समाज की सेवा ही उनका उद्देश्य है तथा भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।JRC Associates ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, विशेषज्ञों, स्वयंसेवकों, अतिथियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाजहित के ऐसे प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!