विधानसभा घेराव की सफलता पर फेडरेशन ने जताया आभार...शिक्षकों की ऐतिहासिक एकजुटता ने बुलंद की अधिकारों की आवाज, जारी रहेगा संघर्ष.. राजाराम पटेल। - Sarvavyapi विधानसभा घेराव की सफलता पर फेडरेशन ने जताया आभार...शिक्षकों की ऐतिहासिक एकजुटता ने बुलंद की अधिकारों की आवाज, जारी रहेगा संघर्ष.. राजाराम पटेल। - Sarvavyapi

विधानसभा घेराव की सफलता पर फेडरेशन ने जताया आभार…शिक्षकों की ऐतिहासिक एकजुटता ने बुलंद की अधिकारों की आवाज, जारी रहेगा संघर्ष.. राजाराम पटेल।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संगठन मंत्री राजाराम पटेल ने विधानसभा घेराव आंदोलन की ऐतिहासिक सफलता पर प्रदेशभर के शिक्षक साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश, जिला, ब्लॉक, संकुल एवं सभी शिक्षक साथियों की अभूतपूर्व एकजुटता, अनुशासन, साहस और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब शिक्षक समाज संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए खड़ा होता है, तब उसकी आवाज़ को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राठौर के कुशल नेतृत्व तथा सभी प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में यह आंदोलन ऐतिहासिक रूप से सफल हुआ। उन्होंने आंदोलन को शिक्षक समाज के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह आंदोलन किसी संघर्ष का अंत नहीं, बल्कि न्यायोचित मांगों की पूर्ति के लिए एक सशक्त शुरुआत है। संगठन भविष्य में भी इसी एकता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ शिक्षकों के हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगा।

प्रदेश संगठन मंत्री ने सभी शिक्षक साथियों के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता है। उन्होंने शिक्षकों से भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।राजाराम पटेल ने अपने संदेश के अंत में कहा, “एकता हमारी ताकत है, संघर्ष हमारी पहचान है। संघर्ष जारी रहेगा और विजय निश्चित होगी।”


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!