प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को राहत: आरबीसी 6-4 के तहत 3 वारिसों को 12 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत। - Sarvavyapi प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को राहत: आरबीसी 6-4 के तहत 3 वारिसों को 12 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत। - Sarvavyapi

प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को राहत: आरबीसी 6-4 के तहत 3 वारिसों को 12 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

प्राकृतिक आपदा से मृतकों के आश्रित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। यह राशि जिले के तीन मृतकों के निकटतम वारिसों को चार-चार लाख रुपये की दर से प्रदान की जाएगी।

जारी आदेश के अनुसार, पानी में डूबने से हुई मृत्यु के मामलों में बागबाहरा विकासखंड के ग्राम नावाडीह निवासी मृतक तोरण ठाकुर की पत्नी पुन्नी बाई ठाकुर, पिथौरा विकासखंड के ग्राम रजपालपुर निवासी मृतक दरसराम बरिहा के पुत्र तुलसी दास बरिहा तथा सरायपाली विकासखंड के ग्राम तोषगांव निवासी मृतक सत्यवान यादव की पत्नी सौदामिनी के पक्ष में चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।प्रशासन ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत यह सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे पीड़ित परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सहयोग मिल सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!