पानी में डूबा जनता का विश्वास: शैलेश। - Sarvavyapi पानी में डूबा जनता का विश्वास: शैलेश। - Sarvavyapi

पानी में डूबा जनता का विश्वास: शैलेश।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

पूरे शहर में हुई भारी बारिश के बाद जलभराव से लोगों के घरों और मोहल्लों में पानी घुस गया है। इस स्थिति पर पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि “बिलासपुर स्मार्ट सिटी नहीं, डूबा पुर बिलासपुर बन गया है। थोड़ी सी बारिश ने नगर निगम, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और करोड़ों रुपये के सफाई कार्यों की सच्चाई जनता के सामने ला दी है। जिस सफाई का ढिंढोरा पीटा गया, वे इस बारिश में बह गईं।”उन्होंने कहा कि “आज हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में पानी घुस गया है, लोगों के घरों की फर्नीचर खराब हो गई है, कई घरों में खाना तक नहीं बन पाया है, घर के सामान पानी में तैरते दिखाई दे रहे हैं, सड़कें तालाब बन गई हैं, यहाँ तक न्यायलय के न्यायाधीश के कमरे तक में पानी घुस गया, व्यापार ठप है और आम नागरिक भारी परेशानियों का शहर विधायक और महापौर कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। क्योंकि इस समस्या का सामना नहीं करना चाहते। विधायक अमर अग्रवाल से “बिलासपुर की जनता ने विकास के बड़े-बड़े दावे सुने थे, लेकिन आज पूरा शहर जलभराव में डूबा हुआ है। यह सिर्फ सड़कों पर जमा पानी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास के डूबने का प्रतीक है। पानी ने जनता का विश्वास धो दिया है।”पूरे शहर में नाव चलाने जैसी स्थिति बनी हुई है, कहीं तो नाव का भी सहारा लिया गया है,ये बात कोई बिलासपुर के लिए वैभव की नहीं है, यह स्थिति शहर के लिए शर्मनाक है । इससे पहले के कार्यकाल में अमर अग्रवाल ने पूरे शहर को खोदापुर बनाकर छोड़ा था, इस बार तो शहर को डूबापुर बना दिया है । उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि शहर की जल निकासी व्यवस्था पहली बारिश भी नहीं झेल पा रही है, तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। निगम प्रशासन वीआईपी लोगों के घरों से मशीन लगाकर पानी निकाल रहा है, प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत, जल निकासी की व्यवस्था और भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के लिए स्थायी योजना बनाने की मांग की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!