बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 30 मार्च को करोड़ों रुपए का विकास निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने के लिए बिलासपुर के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के मोहभट्टा गांव पहुंच रहे हैं। जहां पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ही नहीं बल्कि जिला कलेक्टर अवनीश शरण के नेतृत्व में आज 29 मार्च को अभी 11.50 बजे देर रात तक प्रशासन के नायाब तहसीलदार से लेकर खुद कलेक्टर अवनीश शरण मौके पर उपस्थित होकर कार्यक्रम स्थल पर काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम स्थल में महिला अधिकारी, कर्मचारियों से लेकर हर श्रेणी के कर्मचारी कार्य कर रहे हैं ताकि नरेन्द्र मोदी की समारोह को हर हाल में सफल बनाया जा सके और आज मोहभट्टा गांव पहुंच कलेक्टर अवनीश शरण,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रजनेश सिंह ने पूजा अर्चना भी किये है। निश्चित रूप से हमारे सर्वव्यापी की टीम अभी भी मोहभट्टा में उपस्थित होकर जिला प्रशासन की टीम की कड़ी मेहनत को अपनी आंखों में देख रहे हैं। निश्चित रूप से मोदी के इस समारोह को सफल बनाने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण, एसएसपी रजनेश सिंह, संभाग आयुक्त महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, सहित जिले के तमाम एसडीएम, नायाब तहसीलदार, तहसीलदार, पुलिस, होमगार्ड, स्कूल शिक्षा सहित अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी कर्मचारी देर रात तक काम कर रहे हैं,उसकी जितनी भी तारीफ की जाए ,कम ही होगी। सर्वव्यापी अखबार और सर्वव्यापी वेबपोर्टल न्यूज बिलासपुर संभाग के पूरे प्रशासन को नरेंद्र मोदी के समारोह को लेकर मेहनत कर रहे हैं उनके लिए धन्यवाद और उन्हें सलाम करते हैं जो अभी तक कार्यक्रम स्थल पर काम में लगे हुए हैं।