प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पश्चात सफाई कर्मियों के साथ मिलकर स्वच्छ्ता अभियान में भाग लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

कल 30 मार्च ग्राम मोहभट्टा बिल्हा विधानसभा में हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास परब कार्यकम उपरांत आज एक वृहद् स्वच्छता अभियान चलाया गया यह अभियान पूरे सभा स्थल,पार्किंग स्थल में किया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सफाई कर्मियों के साथ मिलकर सभी क्षेत्र में साफ-सफाई की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जन-जन की जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग से ही हम स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता के साथ ही स्वच्छता भी जरूरी है। बापू के सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथ में झाडू पकड़कर शुरूआत की। देश के लोग स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें। स्वच्छता को सभी अपने आदत में शामिल करें।स्वच्छता को हम सभी को अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!