महिला कुर्मी समाज का हुआ सम्मान समारोह… जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित नारी शक्तियों का सम्मान किया गया।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

तखतपुर महिला कुर्मी समाज नगर इकाई की बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन नगर अध्यक्ष रमा कश्यप के निवास निगारबंद रोड में किया गया। बैठक में नगर इकाई का विस्तार किया गया तथा समाज में महिलाओं के प्रति व्याप्त कुरीतियों एवं रूढ़िवादी परंपराओं को समाप्त करने हेतु जनजागरण अभियान चलाने एवं इसके लिए महिलाओं को स्वयं ही आगे आने हेतु आव्हान किया गया। तथा संगठन को और भी गांव गांव तक विस्तारित करने व शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार व्यवसाय पर काम करने का संकल्प पारित किया गया।

इस अवसर पर सम्मान समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, जनपद सदस्य रंजना तुलसी कौशिक छतौना, सरपंच राधिका राकेश कौशिक छतौना सहित महिला कुर्मी समाज के पदाधिकारियों समाज सेविकाओं को शाल एवं महापुरुषों की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम को मुख्य रूप से ललिता संतोष कश्यप,श्याम मूरत कौशिक, बी आर सिंगरौल, प्रीति पाटनवार, रमा कश्यप,पदुम पाटनवार, लक्ष्मी कांत कौशिक, ज्योति सिंगरौल, गायत्री कौशिक, शशि कश्यप, आराधना कश्यप, हेमंत कश्यप, तुलसी कौशिक, जयप्रकाश कौशिक, विकास कौशिक, अश्लेखा कश्यप, डा वर्षा कौशिक, राधिका राकेश कौशिक सरपंच ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश कौशिक, रूपेश कश्यप, प्रियंका कश्यप, प्रतिभा कश्यप, शकुन कौशिक, कालिंदी कश्यप, शीतला बाई, संगीता कश्यप, सरोज कश्यप, चंचल कश्यप, कोमल कश्यप निखिल कश्यप प्रियंका कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला नगर इकाई तखतपुर अध्यक्ष रमा कश्यप एवं आभार प्रदर्शन कु प्रियंका कश्यप ने किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!