सरायपाली/विकास नंद/सर्वव्यापी/
महासमुंद जिले के सरायपाली विकास खंड में ग्राम पंचायत सिंघोड़ा के आश्रित ग्राम दीवानपाली के लगभग 35 किसान जल संसाधन विभाग और राजस्व विभाग के लापरवाही एवं उदासीनता के कारण लगभग विगत 6 वर्षों से परेशान हैं सरायपाली के अंतर्गत दीवानपाली में व्यपवर्तन योजना के तहत् पटवारी हल्का नंबर 45 तहसील सरायपाली ग्राम दीवानपाली में बांयी मुख्य एवं शाखा नहर निर्माण में अर्जित भुमि 3.48 हेक्टेयर है जिसमें 34 किसानों की भुमि का अधिग्रहण वर्ष 2018-19 में किया गया था जलसंसाधन विभाग द्वारा मुआवजा राशि एक करोड़ चौसठ लाख पचीस हजार जिला राजस्व विभाग महासमुंद को वर्ष 2020 में जमा कर दिया गया है लेकिन जलसंसाधन विभाग व राजस्व विभाग की लापरवाही और उदासीनता का खामियाजा लगातार 6 वर्षों से ग्राम दीवानपाली के किसान भुगत रहे हैं और किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है तथा किसान अपनी जमीन के मुआवजे के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं इस संबंध में जल संसाधन के एसडीओ का कहना है कि राजस्व विभाग द्वारा समय पर सहयोग नहीं किए जाने के कारण किसानों को मुआवजा मिलने में देरी हो रही है तो वहीं सरायपाली एसडीएम ने कहा कि अभी तक हमारे पास जल संसाधन द्वारा इस पूरे प्रकरण का पत्र अप्राप्त है। बहरहाल किसानों की समस्यायों का समाधान करने के बजाए जल संसाधन और राजस्व दोनों विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एक दूसरे की लापरवाही बता रहे हैं हमारे खबर प्रकाशन से कुछ जिम्मेदार अधिकारियों को पीड़ा हो सकती है और होनी भी चाहिए परंतु किसानों की पीड़ा का समाधान शीघ्र ही होना चाहिए ऐसे जनहित के मुद्दो पर बेबाकी से सर्वव्यापी ख़बरों का प्रकाशन करता रहेगा।