बलौदाबाजार, पलारी। जिले के पलारी विकासखंड में शैक्षणिक सत्र के अनुसार कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं सफलता पूर्वक संपन्न हो गई हैं। इन परीक्षाओं में कुल 7646 छात्रों ने भाग लिया।पलारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेश वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूल्यांकन कार्य शीघ्रता से एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए।आज परीक्षा का अंतिम दिन था, जिसके साथ ही अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर शुरू की जाएगी। कक्षा पांचवी के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है, जबकि आठवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कल से प्रारंभ होगा।शिक्षा विभाग के अनुसार, परीक्षाओं का आयोजन संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित रूप से किया गया। परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई थी। अधिकारियों ने भी पूरे परीक्षा सत्र में सक्रिय भूमिका निभाई।अब सभी छात्रों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है, जिसे जल्द ही घोषित किया जाएगा।