बिलासपुर/ भागवत प्रसाद/ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने हमेशा बिलासपुर के कुर्मी समाज को महत्व दिया है और सरकार से लेकर संगठन में पूर्व रमन सरकार के कार्यकाल में समाज के राजनीतिक, सामाजिक, पत्रकारिता, साहित्य के क्षेत्र में काम करने वाले कुर्मी बंधुओं का विभिन्न पदों पर बिठाकर सम्मान दिया है तो निश्चित रूप से वर्तमान की विष्णु देव साय सरकार बिलासपुर के कुर्मी समाज को निराश नहीं करेंगी। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार द्वारा बुधवार को विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नियुक्ति दी है। जिसमें बिलासपुर जिले से भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह सवन्नी और राजा पाण्डेय को जगह मिली है लेकिन इस सूची में अब तक कुर्मी समाज को कोई जगह नहीं मिली है। वहीं कुर्मी समाज बिलासपुर के एक युवा साहित्यकार ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय की सरकार में हमारे बिलासपुर जिले के कुर्मी समाज के युवा साथियों जो पत्रकारिता, साहित्य एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य करते हुए सरकार की गुणगान कर रहे हैं और जनता तक योजनाओं को पहुंचा रहे हैं तो निश्चित रूप से बिलासपुर के कुर्मी समाज के युवाओं को विष्णु देव साय और उनकी प्रशासनिक टीम शेष बचे निगम, मंडल आयोग, बोर्ड में नियुक्ति प्रदान कर समाज को गौरवान्वित करने में अपनी सहभागिता निभाएंगी। हमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह पर पूरा भरोसा है कि वह कुर्मी समाज को अपने निगम, मंडल, आयोग बोर्ड में जगह देगी।