विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र में अवैध कारोबार चरम पर – हेमंत।

Share Now

राजनांदगांव/ ब्यूरो सर्वव्यापी/

पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने एक पत्र के माध्यम से छ.ग. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज एवं छ.ग. राज्य के प्रभारी एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट एवं कांग्रेस पार्टी के लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी से यह माँग की है कि छ.ग. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान छ.ग. शासन के विधानसभा के स्पीकर डॉ. रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना के अंतर्गत ग्राम- करवारी के एक फार्म हाऊस में बड़े पैमाने पर मध्य प्रदेश की अवैध शराब एवं नकली होलोग्राम एवं स्टीकर आदि की जप्ती रोहित नेताम ऊर्फ सोनू के फार्म हाऊस में दिनांक 29/03/2025 को जप्ती बनाई गई लेकिन बड़े दुख के साथ मुझे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के शीर्ष नेंताओं को यह बताने के लिए पत्र लिखना पड़ रहा है कि, जहाँ एक ओर राजनांदगांव जिले में कांग्रेस पार्टी के आठ में से पाँच विधायक कांग्रेस पार्टी के निर्वाचित है और सीनियर विधायक भी है। उसमें जबकि डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की हर्षिता स्वामी स्वंय विधायक है उसके बावजूद डोंगरगढ़ के करवारी में अवैध शराब और नकली होलोग्राम एवं स्टीकर जैसे गंभीर भष्ट्राचार के मामले में कांग्रेस के पाँचो विधायक पूरी तरह से चुप है क्यों?इस पर ठोस निर्णय हाई कमान को लेना चाहिए क्योंकि यह जनहित और शासनहित से जुड़ा मामला है जबकि इस मामले में राजनांदगांव जिला ग्रामीण कांग्रेस भागवत साहू और उनकी टीम के द्वारा प्रेस कन्फै्रस के माध्यम् से इस पूरे मामले को उठाया गया वह सराहनीय है लेकिन इसी अवैध शराब और नकली होलोग्राम को लेकर पूर्व में कांग्रेस पार्टी के भूपेश बघेल जी की सरकार में नकली होलोग्राम शराब में लगाकर बेचने आदि के मामले में कांग्रेस पार्टी के नेता और कांग्रेस शासन काल में इस मामले में संलिप्त कई आई.एस. अधिकारी, और शराब ठेेकेदार आदि जेल में और जबकि आज कांग्रेस पार्टी छ.ग. राज्य में विपक्ष की भूमिका में है और जबकि विपक्ष की भूमिका में राजनांदगांव जिले के कांग्रेस के पाँचों विधायकों को जिला कांग्रेंस संगठन सहित तमाम कांग्रेस संगठनों के विंग को साथ लेकर इतने बड़े अवैध शराब के नकली होलोग्राम एवं स्टीकर के मामले में आक्रामक क्रांतिकारी भूमिका जन आंदोलन के माध्यम् से निभाना चाहिए था? लेकिन पूरी तरह से मौन रहना कांग्रेस पार्टी के हित में नहीं है और पूरे भ्रष्ट्राचार को लेकर प्रदेश कांग्रेस से मार्ग दर्शन लेते हुए होने वाले विधानसभा सत्र में इस मामले में पूरी जोर-शोर से उठाते हुए इस नकली होलोग्राम के पीछे भाजपा का मास्टर माइन्ड नेता कौन है और किसके संरक्षण में यह अवैध शराब और नकली होलोग्राम एवं स्टीकर का धंधा हो रहा था उसका पूरा खुलासा होना चाहिए क्योंकि जब एक ओर भूपेश बघेल जी के कांग्रेस शासन काल की शराब की नकली होलोग्राम आदि की जाँच ई.ओ डब्लू विभाग कर रहा है तो इस मामले की भी पूरी जाँच ई.ओ. डब्लू विभाग उन्ही नियमों के तहत् करवायें क्योंकि इस पूरे भ्रष्ट्राचार में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता स्पष्ट नजर आती है? क्योंकि जिस राहुल नेताम ऊर्फ सोनू के फार्म हाऊस में अवैध शराब का नकली होलोग्राम लगाने का खेल हो रहा था वह संबंधित थाने से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर है और राहुल नेताम के खिलाफ पहले ही कई थानों में लगभग 19 शिकायतें है उसके बावजूद आबकारी विभाग के कुछ भ्र्रष्ट्र अधिकारी शासन के नियमों को ताख पर रखकर जिस तरह से राजनांदगांव जिले की धर्मनगरी माँ बम्लेश्वरी देवी की धरती डोंगरगढ़ में जो इतना बड़ा अवैध शराब और नकली होलोग्राम का कारखाना संचालित है और आबकारी विभाग के वे भ्रष्ट्र अधिकारी पूरी तरह से किस कारण से वे सोये हुए थे? इसकी पूरी जाँच ई.ओ.डब्लू से करवाकर सभी दोषियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाया जायें क्योंकि अवैध शराब का मामला राजस्व से जुड़ा है और इसमें लाखों करोड़ो रूपयों का घोटाला उजागर होगा और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट जी से चाहूंगा कि इस अवैध शराब के मामले में आप छ.ग. राजधानी रायपुर में आ कर के अग्रणी भूमिका आपकों निभाना होगा। क्योंकि यह मामला बहुत गंभीर है और कांग्रेस पार्टी और शासन एवं जनहित में है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!