छत्तीसगढ़ सन्नाड्य कुर्मी क्षत्रीय समाज का ऐतिहासिक निर्णय।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ सन्नाड्य कुर्मी क्षत्रीय समाज की आमसभा का आयोजन चकरभाठा मुख्यालय में किया गया । आम सभा का प्रमुख एवं ऐतिहासिक निर्णय सन्नाडय कुर्मी समाज का सर्व कुर्मी समाज में वैवाहिक संबंध स्थापित करना एवं सर्व कुर्मी समाज की मुख्य धारा में शामिल होने का रहा।नवंबर 2024 की आमसभा में सन्नाडय कुर्मी समाज के नियमावली संशोधन समिति का गठन किया गया था । जिसके तहत समाज के संविधान में समय के अनुसार आवश्यक संशोधन हेतु समाज के आम व्यक्तियों से आवश्यक सुझाव आमंत्रित किया गया था। इसमें सर्वाधिक युवाओं ने जोश दिखाया समाज के युवा शक्ति द्वारा सर्व कुर्मी समाज में सर्व कुर्मी समाज का वैवाहिक संबंध स्थापित करने हेतु प्रमुख रूप से सुझाव दिया गया। लगभग 800 सुझाव के परिणाम स्वरूप नियमवाली संशोधन समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक एवं समिति के अन्य सदस्यों द्वारा विचार विमर्श के पश्चात यह निर्णय लिया गया कि सन्नाडय कुर्मी समाज भी अब सर्व कुर्मी समाज में वैवाहिक संबंध स्थापित करने हेतु स्वतंत्र है। हालांकि इसको कुछ शर्तों के अधीन रखा गया है परंतु समाज के लिए यह आज एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिन है इसमें अब सन्नाडय कुर्मी समाज भी कदम से कदम मिलाकर अन्य कुर्मी समाज के साथ अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। आज के निर्णय में सर्व कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कौशिक, सर्व कुर्मी समाज शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तामेश्वर सन्नाड उपाध्यक्ष संजय कौशिक,राजेन्द्र कौशिक ,अम्बिका कौशिक, दिनेश कौशिक, सतीश कौशिक, तुलसी कौशिक ,अमित कौशिक एवं विकास कौशिक सहित उपस्थित अन्य सजातीय सज्जनों ने नियमावली संशोधन समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक एवं सन्नाडय कुर्मी समाज के अध्यक्ष परमेश्वर कौशिक ,संतोष कौशिक, अशोक कौशिक एवं मनोज सन्नाडय का आभार व्यक्त किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!