कलेक्टर ने किया जिला कोषालय का किया निरीक्षण।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी /

कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित कार्यालय जिला कोषालय का छमाही निरीक्षण किया। उन्होंने खजाना, पेंशन ,देयक आदि शाखाओं के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और कोषालय के डबल लॉक का भौतिक सत्यापन व संबंधित पंजियो पर हस्ताक्षर किए। कोषालय अधिकारी श्री जसपाल सिंह राज ने बताया कि कोषालय संहिता मे कलेक्टर द्वारा वर्ष में दो बार निरीक्षण करने संबंधित प्रावधान है। इस निरीक्षण के अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी जसपाल सिंह राज, सहायक कोषालय अधिकारी सुजीत कुमार पात्रे और तरला नुरूटी , सहायक प्रोगामर चन्द्राहास कटियार , खजांची ज्ञानु भारद्वाज, हितेश धुव व सागर यादव के साथ कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!