बया – विकास अवस्थीग्राम पंचायत रीकोकला विकासखंड कसडोल में भारतीय जनता पार्टी के 46 में स्थापना दिवस के अवसर पर महादेव मंदिर प्रांगण में पूजन अर्चन कर भाजपा के सिद्धांतों एवं उपासना को स्मरण किया गया। उक्त अवसर पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजीव अवस्थी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील दीक्षित, ग्राम पंचायत रीकोकला के पंच एवं भाजपा के कार्यकर्ता अभिषेक अवस्थी, सहकारी समिति के अध्यक्ष मोहित डडसेना , तेज सिंह ठाकुर राजेंद्र सोनी, सोनू डडसेना, जगन्नाथ साहू, लक्ष्मण डडसेना , राजेंद्र ध्रुव आदि लोग शामिल हुए।