सर्वव्यापी ब्यूरो/ रामनारायण यादव/ करगीरोड/
कोटा – चैत्र नवरात्र के नवमी तिथि कोटा नगर की प्रमुख देवी मंदिर शीतला माता मंदिर पुरानी बस्ती, चंडी माता मंदिर, में बड़े ही धूम-धाम से मांदर ढोलक जसगीत गायन करते हुए, माता जी मन्दिर में ज्वारा को पूरे विधि-विधान से ज्वारा ज्योत को नगर भ्रमण करते हुए, मेन रोड, मस्जिद पारा, डाक-बंगला,चंडी चौंक, महाशक्ति, से पुरानी बस्ती बंधवा तलाब में विसजर्न किया गया, ज्वारा नगर भ्रमण करने के पूर्व गली में पानी से साफ- सफाई करते अपने घरों के सामने रंग-बिरंगे रंगोली से सजाकर ज्वारा ज्योत मनोकामनाएं पूर्ण पूजन अर्चना करते हैं, ज्वारा ज्योत के पूर्व दुर्गा,काली, मूर्ति को गाड़ी में विमान से पूरा नगर भ्रमण करते हुए विसजर्न की ओर जाते है , विसजर्न के दौरान पूरा नगर भर माता जी का जसगीत गायन करते हुए,बड़े ही धूम-धाम से विसजर्न करते हैं,।