ग्राम तेलासी में विहिप-बजरंग दल की कार्यकारिणी गठित, युवाओं ने लिया नशा मुक्त जीवन व सनातन धर्म रक्षा का संकल्प

Share Now

बलौदाबाजार (पलारी ):

ग्राम तेलासी में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ग्राम स्तरीय कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर गांव के मरार समाज भवन में मां परमेश्वरी व श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना के साथ बैठक की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं युवा शामिल हुए।कार्यक्रम में विहिप रायपुर विभाग के पदाधिकारी राजेश केशरवानी, जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बिसौहा राम वर्मा, नगर संयोजक रवि यादव, सहसंयोजक दिनेश यादव, ग्राम सरपंच रामायण ध्रुव तथा पंचगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक में युवाओं ने विहिप बजरंग दल की सदस्यता लेते हुए नशा छोड़ने, गौ-ग्राम की सेवा, सनातन धर्म और हिंदू समाज के संरक्षण, तथा ग्राम विकास में सक्रिय योगदान का संकल्प लिया।जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “नशा से दूर रहें, तकनीक का सदुपयोग करें और गांव की गरिमा बढ़ाने हेतु मंदिरों व तालाबों की स्वच्छता, गौसेवा, बुजुर्गों का सम्मान एवं छोटे-छोटे स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता अपनाएं।” उन्होंने ग्राम में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों का विरोध करने व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना संबंधित थाने को देने का आह्वान किया।नवनियुक्त ग्राम कार्यकारिणी में:अशोक पटेल – ग्राम अध्यक्षमुकेश यादव – ग्राम मंत्रीउमेश पटेल – साप्ताहिक मिलन प्रमुखव्यासनारायण कमल – बजरंग दल संयोजकरवि राजपूत – सह संयोजककनेश्वर कमल – गौ रक्षा प्रमुखइसके अतिरिक्त दर्जनों युवाओं ने संगठन की सदस्यता ली, जिनमें प्रमुख रूप से चंद्रहास पटेल, जितेंद्र पटेल, ठाकुरराम ध्रुव, लखेश्वर पटेल, रोहन पटेल, मोहन बोलदार, मिथिलेश यादव, प्रेमलाल पटेल समेत कई अन्य शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में हिंदू समाज, सनातन धर्म और ग्राम की सेवा को अपना ध्येय बनाने की प्रतिज्ञा ली।ग्राम तेलासी का यह आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम के रूप में देखा जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!