सरायपाली /विकास नंद/सर्वव्यापी/

शिक्षण सत्र वर्ष 2025-26 में 403 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विधालय तथा 348 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विघालय संचालित है। इन समस्त स्कूलों में सत्र 2025-26 में छात्र छात्राओं के प्रवेश हेतु सेजेस पोर्टल दिनांक 10-4-2025 से प्रारंभ कर दिया जाएगा एडमिशन हेतु समय निम्नानुसार निर्धारित की गई है 1. प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि 10अप्रैल से 5 मई तक 2. अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आबंटन 6 मई से 10 मई 2025 तक 3. प्रवेश की अन्य आवश्यक कार्रवाई 11 मई से 15 2025 तक की जाएगी। नोट – कक्षा 06 एंव कक्षा 09 में प्राथमिकता के साथ प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल एव लोकसेवा केन्द्र में सम्पर्क करें।