स्थानांतरण: बलौदाबाजार भाटापारा जिले में पुलिस अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल

Share Now

विकास अवस्थी – बया।

बलौदाबाजार भाटापारा, 7 अप्रैल 2025 — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा जारी एक प्रशासनिक आदेश के तहत जिले में पदस्थ तीन पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता के दृष्टिकोण से किया गया है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक राजकुमार डहरिया, जो वर्तमान में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में पदस्थ हैं, को थाना प्रभारी राजादेवरी नियुक्त किया गया है।

वहीं, उप निरीक्षक संदीप बंजारे, जो अब तक गिरौदपुरी चौकी प्रभारी के रूप में कार्यरत थे, को सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त सउनि. जगदीश राम सोनवानी को राजादेवरी थाना प्रभारी पद से हटाकर गिरौदपुरी चौकी प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है।यह आदेश क्रमांक 94/2025 के तहत जारी किया गया है और संबंधित थाना प्रभारियों एवं विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित कर दिया गया है।इस स्थानांतरण को जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!