कबीरधाम/ धनंजय साहू/ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय की सरकार में मंत्री मंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है और यह किस कारण से नहीं हो रहा है,यह तो राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ही जाने, लेकिन अब शेष बचे निगम, मंडल,आयोग और बोर्ड पर नियुक्ति नहीं होने से दावेदारों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सप्ताह भर पहले विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की नियुक्ति दिए थे लेकिन लगभग पांच- दस आयोग, निगम, मंडल, बोर्ड में नियुक्ति नहीं किया गया है और जो दावेदार हैं वह अपने स्तर पर उक्त पदों की नियुक्ति को लेकर लगातार पता लगा रहे हैं तो सिर्फ जवाब मिलता है कि आज कल में लिस्ट जारी हो रही है लेकिन अभी तक सूची जारी नहीं हुआ है और दावेदारों में उदासी देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि मंत्रीमंडल का विस्तार हनुमान जयंती पर हो सकती है और शेष बचे निगम, मंडल,आयोग,बोर्ड में आज कल में नियुक्ति हो जाएगी। क्यों कि शेष बचे निगम, मंडल, आयोग,बोर्ड अब कोई बड़ा मलाईदार नहीं है ,बस नेताओं को संतुष्ट करने के लिए इसमें नियुक्ति की जानी है। वहीं अब शेष बचे निगम मंडल, आयोग बोर्ड में सिर्फ छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ऐसा आयोग है, जिसमें राजनीतिक दल से नहीं बल्कि दल दल से ऊपर उठकर छत्तीसगढ़ भाषा की ज्ञानी, छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रचार प्रसार करने वाले साहित्यकार, पत्रकारों को लेने का प्रावधान पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के द्वारा पारित किया गया है लेकिन बड़े शर्म की बात है कि राजभाषा छत्तीसगढ़ी को बढ़ावा देने के लिए अब तक इस आयोग में नियुक्ति नहीं सकी। बहरहाल देखना है कि शेष बचे निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में कब तक नियुक्ति की जाती है…!