होमगार्ड के छत्तीसगढ़िया बेटी को उनके ही उच्च अधिकारी कर रहे बदनाम..?
बिलासपुर/भागवत प्रसाद/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी /
छत्तीसगढ़ के होमगार्ड यानि कि नगर सैनिकों की किस हद तक शोषण किया जा रहा है,इसकी खबर खबर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी पता है लेकिन इन सैनिकों को लेकर कोई भी सरकार हितकारी नहीं बन पा रहे हैं । जिसके कारण नगर सैनिकों के लिए कोई भी सरकार सुपर सरकार नहीं बन पा रहे हैं लेकिन हमारे बिलासपुर संभाग के जांजगीर-चांपा जिले के जिला सेनानी, नगर सेना एवं अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू द्वारा अपने जिले सक्ति और जांजगीर-चांपा के होमगार्ड यानि नगर सेना के हित में कई उल्लेखनीय कार्य करने में लगी हुई है लेकिन इसके बाद भी इन्हें बदनाम होना पड़ रहा है। बिलासपुर संभाग के जांजगीर-चांपा सह सक्ति जिले के होमगार्ड के सैनिकों ने बताया कि हमारी जिला सेनानी अधिकारी छत्तीसगढ़िया माटी की पुत्री योग्यता साहू एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं बल्कि एक ऐसे महिला अधिकारी है जो इस विभाग का प्रथम महिला अधिकारी है । नगर सेनानी योग्यता साहू हम सैनिकों के हित में कई सराहनीय कार्य कर रहे हैं और हमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रहा है लेकिन जांजगीर-चांपा जिले के कुछ रिश्वतखोरी करने वाले पत्रकार बिलासपुर संभाग के विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत से योग्यता साहू की स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आज जिले के नगर सैनिकों की भी छवि धूमिल हो रहा है। सैनिकों ने बताया कि बिलासपुर जिले के सैनिकों ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले की महिला अधिकारी योग्यता साहू को संभाग स्तरीय अधिकारी ही आपसी रंजिश के कारण बदनाम कर रही है और स्थानीय वेबपोर्टल, अखबार नवीसों से खबर लगवा रहे हैं , यहां तक योग्यता साहू के खिलाफ मुख्यमंत्री तक एक उच्च स्तरीय अधिकारी के द्वारा ही गलत तरीके से शिकायत कराई गई है । निश्चित रूप से छत्तीसगढ़िया बेटी को उनके ही विभाग के अधिकारियों द्वारा बदनाम करना पड़ रहा है,यह समझ से परे है।