पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर दावा-आपत्ति 15 से 24 अप्रैल तक।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी /

एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर अंतर्गत पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भरती हेतु आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों का अनंतिम मूल्यांकन कर सूची एकीकृत बाल विकास कार्यायल के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु वार्ड क्रमांक 33 के केन्द्र जिला अस्पताल 1 एवं 2, वार्ड 35 के केन्द्र शनिचरी बाजार, वार्ड क्रमांक 22 के केन्द्र जिला न्यायालय एवं पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग, वार्ड 18 के केन्द्र कलेक्टर परिसर एवं बृहस्पति बाजार, वार्ड 32 के केन्द्र जेललाइन, वार्ड 30 के केन्द्र सिम्स अस्पताल 1 एवं 2, वार्ड 70 के रेल्वे स्टेशन पालना केन्दों हेतु आवेदन मंगाए गए थे। जिसमें दावा-आपत्ति करने की प्रारंभिक तिथि 15 अप्रैल एवं अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। आवेदिका दावा आपत्ति कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिलासपुर में कर सकती है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!