बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब तक छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति नहीं किए जाने पर महासमुंद जिले भावा ग्राम पंचायत के निवासी मनोज कुमार यादव ने सुशासन तिहार पर आवेदन पत्र देकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जल्द ही इस आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति करने की मांग की है। इन्होंने अपने आवेदन पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास हेतु नीति बनाना, साहित्यकारों का सहयोग देना, छत्तीसगढ़ी को शिक्षा प्रशासन व तकनीकी क्षेत्रों में बढ़ावा देने जैसे कार्यों में अतिशीघ्र सकारात्मक निर्णय के लिए इस आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति अति आवश्यक है। बहरहाल देखना है कि अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेषाधिकार में शामिल राजभाषा आयोग की नियुक्ति कब तक की जाती है।