बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में हुए महादेव सट्टा एप मामले में पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जहां एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम आने के बाद कांग्रेस सरकार के समय के वरिष्ठ नेताओं और अफसरों का नाम सामने आया है। वहीं भाजपा सरकार के एक वर्तमान मंत्री भी चपेट में आ सकते हैं।
विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा के एक ढाबा में भाजपा सरकार के कुछ वरिष्ठ नेता ख़ाना पीना कर रहे थे वहां पर चर्चा चल रहा है कि महादेव सट्टा एप में भाजपा सरकार के एक मंत्री भी कांग्रेस सरकार के वक्त बिना पद के रहते हुए महादेव सट्टा एप मामले में अवैध वसूली करने के साथ ही मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के भाजपाईयों को आनलाइन महादेव सट्टा एप में खूब भागीदारी निभाई है लेकिन इस ओर सीबीआई और ईडी केवल केंद्र की मोदी सरकार के वजह से उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है क्योंकि भाजपा सरकार की ही छवि धूमिल होगी। वही सर्वव्यापी अपने आगामी अंकों में वह कौन मंत्री हैं जो महादेव सट्टा एप में शामिल हैं उसका खुलासा जल्द ही करेगा।