छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में कब होगी मुख्य आयुक्त की नियुक्ति..?

Share Now

बिलासपुर/तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य की विष्णु देव साय सरकार के कार्यप्रणाली को लेकर दबे जुबां से अफसरों का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय निर्णय लेने में पूरी तरह से अक्षम नजर आ रहे हैं, इससे बेहतर कांग्रेस सरकार का कार्यकाल था , जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्णय लेने में कोई देरी नहीं करते थे लेकिन विष्णु देव साय इस मामले में पूरी तरह से असफल दिखाई पड़ रहे हैं। जिनके कई उदाहरण देखने को मिल सकते हैं लेकिन वर्तमान की बात करें तो छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त को लेकर नाराजगी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति को लेकर आईएएस अफसरों ने अपने वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक जूनेजा सहित अन्य दावेदारों का इंटरव्यू ले चुके हैं लेकिन इस आयोग में अब तक मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति नहीं हो सकी । जिससे यहां पर कामकाज पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। अफसरों का यहां तक कहना है कि जब भाजपा सरकार मंत्री मंडल गठन नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हटा देना चाहिए और यह मांग भी सुशासन तिहार में किसी व्यक्ति ने कर चुके हैं जो सरकार के लिए बड़ी ही शर्म की बात है। बहरहाल देखना है कि छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति कब तक की जाती है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!